MP News: Bhopal: एमपी की राजनीति में घमासान,उमंग सिंघार ने UCC, OBC आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर मोहन सरकार को घेरा

Rahul Goshwami

MP News: Bhopal: मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। सिंघार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), ओबीसी आरक्षण, महिला आरक्षण, किसानों की समस्याओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

MP News: Bhopal: UCC पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस कानून के दायरे में दलित और आदिवासी समुदायों को शामिल किया जाएगा या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “पिछले दरवाजे” से इन वर्गों को इसमें शामिल करने की कोशिश कर रही है।

सिंघार ने कहा कि इतने संवेदनशील विषय पर जनता की राय लेना जरूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति पर भी सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की।

MP News: Bhopal: महिला आरक्षण और विधायक मामले पर सरकार पर तंज

महिला आरक्षण और विधायक निर्मला सप्रे से जुड़े मुद्दे पर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सदन में भारी बहुमत होने के बावजूद भाजपा सरकार वोटिंग से बचती नजर आई, जो उसके डर को दर्शाता है।

सिंघार ने आरोप लगाया कि महिला अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। उनके मुताबिक, सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को टाल रही है।

MP News: Bhopal: OBC आरक्षण और किसानों को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम

ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई लगातार टलने को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को निशाने पर लिया। सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है और अदालत का हवाला देकर लोगों को भ्रमित कर रही है।

वहीं किसानों की फसल खरीदी में हो रही देरी और समर्थन मूल्य को लेकर उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को समय पर भुगतान और उचित मूल्य नहीं मिला तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

MP News: Bhopal: कानून-व्यवस्था पर सरकार घिरी

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कुछ चर्चित मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। सिंघार ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

mp news: भोपाल में फैक्ट्री के नियम पर बवाल, आभूषण पहनने पर रोक से बढ़ा विवाद

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *