Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP News: शाजापुर में दर्दनाक सड़क हादसा-तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,...

MP News: शाजापुर में दर्दनाक सड़क हादसा-तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

MP News: Shajapur: जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में अकोदिया मार्ग पर याराना ढाबा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP News: Shajapur: जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक ग्राम गैरखेड़ी के रहने वाले थे। वे भैंसवा माता के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में राकेश नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीवन सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

MP News: Shajapur: सूचना मिलने पर सलसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तुकोगंज पुलिस की कार्रवाई

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here