cg news: संघर्ष की मिसाल-ईंट भट्ठे में काम करने वाली मां की बेटी कल्पना यादव बनीं टॉपर, IAS बनने का सपना

cg news: Raipur: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। तिल्दा ब्लॉक के तरपोंगी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कल्पना यादव ने 600 में से 592 अंक (98.67%) हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

कल्पना की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। जैसे ही रिजल्ट आया, घर में खुशी का माहौल बन गया और परिजन भावुक हो उठे।

मां की मेहनत, बेटी की उड़ान

कल्पना यादव की कहानी संघर्ष से भरी हुई है। उनकी मां इंद्र कुंवर यादव ईंट भट्ठे में मात्र 230 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

कल्पना के पिता एक प्लांट में काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज सामने है।

cg news: Raipur: IAS बनने का सपना

कल्पना यादव ने बताया कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

स्कूल और गांव में खुशी की लहर

विद्यालय के प्राचार्य शिवरतन लाल धीरही ने कहा कि कल्पना शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी सफलता पर पूरे स्कूल को गर्व है।

वहीं जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा ने भी छात्रा की मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके IAS बनने के सपने को पूरा करने में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

cg news: Raipur: प्रेरणा बनी कल्पना की कहानी

कल्पना यादव की यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और संघर्ष के आगे परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बनतीं। उनकी कहानी आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सख्ती: अब चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, आदेश जारी

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories