CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सख्ती: अब चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, आदेश जारी

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नया निर्देश जारी किया गया है। अब दोपहिया वाहन चलाने वाले के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। खासतौर पर राजधानी रायपुर में इस नियम को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

CG NEWS : परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट के वाहन सौंपने वाले शोरूम संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यानी अब नई बाइक की डिलीवरी के समय ग्राहक के पास हेलमेट होना जरूरी होगा, अन्यथा संबंधित डीलर पर जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

CG NEWS : इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को नए नियम की जानकारी मिल सके और वे इसका पालन करें।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *