Monday, September 21, 2026
Home Tech mp news: इंदौर में हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा-बैग में पिस्टल-कारतूस और कैश...

mp news: इंदौर में हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा-बैग में पिस्टल-कारतूस और कैश उड़ाया,आरोपी गिरफ्तार

mp news: Indore: भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित मल्हार गार्डन में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर कार का कांच तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया था। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और करीब 1 लाख रुपए नकद थे।

mp news: Indore: घटना के बाद भंवरकुआं पुलिस ने विशेष टीम गठित कर करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी जांच और बैक ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान सलमान खान (निवासी भगवती नगर, मुसाखेड़ी) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान—पिस्टल, कारतूस, नकदी और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक—बरामद कर ली है।

mp news: Indore: फरियादी केशव सोनी, जो उत्तर प्रदेश के बरेली से शादी समारोह में शामिल होने आए थे, उनकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

MP News: सिंगरौली में तिरंगे के अपमान का आरोप, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here