MP News: सिंगरौली में तिरंगे के अपमान का आरोप, जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

0
77

MP News: Singrauli: जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री एवं अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और ध्वज संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

mp news: सिंगरौली में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 120 घन मीटर बालू जब्त

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि मांजन मोड़ से विंध्यनगर तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे तिरंगे फटे, बदरंग और झुकी हुई स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सम्मान के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई।

MP News: Singrauli: सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानजनक स्थिति में प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

साथ ही रात में तिरंगा फहराने पर उचित प्रकाश व्यवस्था होना भी जरूरी है, लेकिन संबंधित स्थानों पर यह व्यवस्था नहीं है।

MP News: Singrauli: उन्होंने भाजपा कार्यालय के सामने लगे तिरंगे की स्थिति पर भी सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रशासन से फटे और क्षतिग्रस्त ध्वजों को तत्काल हटाकर नए तिरंगे लगाने एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here