MP News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तुकोगंज पुलिस की कार्रवाई

Rahul Goshwami

MP News: Indore: तुकोगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बच रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रियंक कोलानी मूल रूप से लखनऊ का निवासी है और इंदौर में एक निजी बैंक में काम करता था। बताया गया कि आरोपी की पहचान युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए।

MP News: Indore: आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया था।

MP News: Indore: फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

MP News: Bhopal: एमपी की राजनीति में घमासान,उमंग सिंघार ने UCC, OBC आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर मोहन सरकार को घेरा

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *