Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी केस ,भाई के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Rahul Goshwami

Raja Raghuvanshi murder case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद दोनों परिवारों के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है।

इस बीच पहली बार सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने खुलकर बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनम की जमानत प्रक्रिया में उनका कोई हाथ नहीं है और वह इस मामले से खुद को अलग रखना चाहते हैं।

Raja Raghuvanshi murder case: गोविंद रघुवंशी ने कहा कि राजा रघुवंशी के परिवार द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं, जबकि वह शुरुआत से ही पीड़ित पक्ष के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस केस में कोई निजी वकील नहीं रखा है और न ही जमानत के लिए किसी प्रकार की पहल की है।

जानकारी के अनुसार, जमानत की प्रक्रिया कोर्ट के आदेशों के तहत पूरी हुई है। फिलहाल सोनम को शिलांग में ही रहना होगा और उसे न्यायालय की शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।

इसी बीच गोविंद ने भावुक बयान देते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वह आत्महत्या जैसे विचारों से भी जूझ रहे हैं। इस बयान के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

Raja Raghuvanshi murder case: अब सभी की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस की आगे की कानूनी कार्यवाही पर टिकी हुई है।

MP News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तुकोगंज पुलिस की कार्रवाई

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *