Indore News : इंदौर में 60 लाख की बड़ी चोरी, वैष्णो देवी दर्शन पर गया परिवार, सूने मकान से लाखों पर चोरों का हाथ साफ

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 60 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। मकान मालिक अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए थे, इसी दौरान यह वारदात हुई। चोर घर से लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 30 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

Indore News : बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने हाल ही में जमीन बेचकर यह रकम घर में रखी थी। घटना के बाद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोर घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *