Jabalpur News : जबलपुर: मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत का मामला, आरोपी युवक पर केस दर्ज

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरहा बस्ती के मैदान स्थित एक मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने मंदिर के चबूतरे पर पेशाब किया और वहीं सो गया। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

 

Jabalpur News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी युवक की पहचान रिजवान उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jabalpur News : घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *