Katni Lokayukta Raid : कटनी बिग ब्रेकिंग: जिला पंचायत का लेखपाल ₹5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार; सस्पेंड सचिव की बहाली के लिए मांगी थी ‘घूस’

VIKASH KHALKHO

Katni Lokayukta Raid : कटनी (26 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।

बहाली के नाम पर मांगी थी रिश्वत जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता राहुल दुबे (निलंबित पंचायत सचिव) की बहाली की प्रक्रिया जिला पंचायत में लंबित थी। आरोप है कि लेखापाल सतेंद्र सोनी ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और बहाली कराने के एवज में ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की रकम लेते ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर आरोपी लेखापाल को दबोच लिया।

शिकायतकर्ता का पुराना ‘लोकायुक्त’ कनेक्शन इस पूरे मामले में एक बेहद दिलचस्प मोड़ सामने आया है। शिकायतकर्ता सचिव राहुल दुबे खुद वर्ष 2024 में लोकायुक्त की एक अन्य कार्रवाई के दौरान सह-आरोपी बनाए गए थे। उसी मामले के चलते वे तब से निलंबित (Suspend) चल रहे थे। अपनी इसी पुरानी सस्पेंशन अवधि को खत्म करवाकर सेवा में वापस आने (बहाली) के लिए वे लेखापाल के संपर्क में थे, जहाँ उनसे रिश्वत मांगी गई।

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बिछाया जाल राहुल दुबे की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने मामले का सत्यापन किया और आज जाल बिछाकर आरोपी सतेंद्र सोनी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल टीम जिला पंचायत कार्यालय में कागजी कार्यवाही और पूछताछ में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद से जिला पंचायत परिसर में हड़कंप मच गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *