Shajapur News : स्कूल परिसर की टॉयलेट से 1.75 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, 50 पेटी देशी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

0
119
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : किशोर नाथ राजगुरु /शाजापुर : अवैध शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में लगातार कार्रवाही जारी है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करने वालों पर विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी निमेष देशमुख के मार्ग दर्शन में अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जहां कालापीपल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की करण कंजर व रामनिवास कंजर सुभाष नगर ने प्राथमिक शा. विधालय परिसर में बनी खुली टॉयलेट में अवैध शराब रखी है जो दोनों उक्त शराब को ले जाने की फिराक में है।

Shajapur News : मुखबीर की सूचना पर कलपीपल पुलिस मय फोर्स के सुभाष नगर शासकीय स्कूल परिसर पहुँची वहां खुली टायलेट को चैक करते देशी शराब 50 पेटी प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वाटर देशी शराब से भरे मिले कुल करीबन 450 लीटर देशी शराब किमती करीबन एक लाख पिच्चत्तर हजार रूपये मिली जिसे विधिवत जप्त किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है आरोपी करण कंजर व रामनिवास कंजर सुभाष नगर के विरूद्ध अपराध कमांक कमांक 455/2025 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है.

Shajapur News : उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत उप निरी रवि भंडारी, उनि सुनीता मेवाडा, सउनि अमित नागर, कार्य प्रआर आनंद शर्मा, कार्य. प्रआर विवेक पुरी, कार्य. प्रआर विशाल पटेल, कार्य, प्रआर राजेश पटेल, कार्य. प्रआर हरिनारायण पंवार, कार्य प्रआर अमित शर्मा, कार्य, प्रआर शिवराज, आरक्षक वेदप्रकाश आरक्षक नयन यादव, आरक्षक रोहित आरक्षक शैलेंद्र आरक्षक आशीष सिलोरिया, आरक्षक सतीश गौत्तम, आरक्षक अर्जुन दांगी की मुख्य भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here