Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : जमकर ट्रोल हुईं थाना प्रभारी, थाने के भीतर माधुरी...

Reva News : जमकर ट्रोल हुईं थाना प्रभारी, थाने के भीतर माधुरी दीक्षित के रोमांटिक गाने पर बनाई रील, देखें वीडियो

0
149

Reva News : रीवा : रीवा में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाने के भीतर बनाया गया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रीवा में पदस्थ अंकिता सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं।

Reva News : जानकारी के मुताबिक वीडियो में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित फिल्म स्टारर आरजू मूवी के रोमांटिक गाने तेर दिल में आ गए,,झूठा पर वीडियो बनाया है। जिसके वायरल होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया में चर्चा शुरू हो गई है।

Reva News : हालांकि इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया में अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और थाने में इस तरह के वीडियो न बनाने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे निजी जिंदगी बता रहे हैं।

Reva News : सोशल मीडिया पर राजीव तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि रील वर्दी मे भी बनाई है और ड्यूटी टाइम पे भी। इनको कोई नहीं रोकता जबकि अभी एक जन को ससपेंड कर दिया था sp ने।

Reva News : विनोद शर्मा नाम के यूजर लिखा कि मुझे लगता है प्रतिभा जी अपनी प्रतिभा के साथ अन्याय कर रही हैं। इनको मुंबई में होना चाहिए। निश्चित तौर पर अपने क्षेत्र के लिए उपलब्धि होगी। ये एक बड़ी अदाकारा बनकर निकलेंगी। अतः इन्हें मुंबई भेजे जाने की व्यवस्था की जाए।

Reva News : सूरज द्विवेदी नाम के यूजर ने लिखा कि यह कार्यक्रम टीवी में आने लायक है। विश्वनाथ तिवारी बाबा नाम के यूजर ने लिखा कि एरिया में खास दबदबा है,मैडम थाना प्रभारी जो हैं।

Reva News : बृजेंद्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि शासन प्रशासन के सारे अधिकारी अपने अपने पद की गरिमा और मूल कर्तव्यों को छोड़ कर रील बना के लोगों को अपनी और आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। इनके ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं होती।

Reva News : जबकि द्वारिका चतुर्वेदी ने लिखा कि हिंदुस्तान के संविधान में स्वतंत्रता का अधिकार सबको है। यदि वह अपनी लाइफ में खुश हैं तो कौन सा ऐसा काम कर रही हैं कि उनको निलंबित किया जाए। उनकी भी अपनी पर्सनल लाइफ है। उधर ऋषभ सिंह परिहार नाम के यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा कि मैडम गलत जगह आ गई हैं। इनकी सही जगह मुंबई में थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here