Govardhan Puja 2025 : बुंदेलखंड की अनूठी परंपरा : टीकमगढ़ के कुंडेश्वर में गोवर्धन पूजा के बाद शुरू हुआ मोनियां नृत्य….

Parivesh
Govardhan Puja 2025

Govardhan Puja 2025 : टीकमगढ़ (बुंदेलखंड)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की सदियों पुरानी और अनूठी परंपरा, मौनियां नृत्य, दीपावली के दूसरे दिन टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुंडेश्वर में पूरे उत्साह के साथ शुरू हुई।

Govardhan Puja 2025 : गोवर्धन पूजा के बाद, कुंडेश्वर स्थित भगवान शिव के मंदिर पर ग्रामीण क्षेत्रों से मोनिया नर्तकों की टोलियां ग्वालों के रूप में पहुंचीं। मोनिया नृत्य के इन दलों ने ढोल और नगाड़िया की थाप पर जमकर नृत्य किया।

READ MORE : MP TOP 5 BREAKING : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

परंपरा का महत्व: दरअसल, दीपावली के दूसरे दिन भगवान कृष्ण के भक्त ग्वाल के रूप में, ये नर्तक समूह मौन धारण करके गांव-गांव से तीर्थ स्थलों के लिए निकलते हैं। तीर्थ स्थल पर पहुंचकर वे भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, जिसके बाद उनका मौन टूटता है और वे जमकर नाचते हैं।

हाथ में लाठी और मोर पंख लिए, सजे-धजे मोनिया नर्तकों का यह समूह फिर नाचते-गाते हुए अपने गांव लौटता है। यह नृत्य बुंदेलखंड की संस्कृति और कृष्ण भक्ति का एक जीवंत प्रदर्शन है।

READ MORE : Surajpur Crime News : खाना नहीं बनाया’ विवाद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या….

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *