Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में सीएम साय का दीपावली मिलन समारोह…

Raipur News : रायपुर में सीएम साय का दीपावली मिलन समारोह…

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। सीएम साय का आज का कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृहग्राम बगिया से रायपुर आएंगे और शाम को राजभवन में आयोजित ‘दीपावली मिलन समारोह’ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय दोपहर 12:00 बजे बगिया निवास से रवाना होकर 1:15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम 6:25 बजे, वे मुख्यमंत्री निवास से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Raipur News : दिल्ली में कल छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन सृजन को लेकर कल (गुरुवार) दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर के साथ ‘वन टू वन’ चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में खास तौर पर जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर व्यक्तिगत चर्चा की जाएगी।

READ MORE : CG Weather Update : दक्षिण छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश के आसार, रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे…

GNM नर्सिंग प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आज से शुरू संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय और निजी जीएनएम (GNM) प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है।

  • आवेदन: ऑनलाइन आवेदन आज (22 अक्टूबर) सुबह 11 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर शाम 4 बजे तक किए जा सकेंगे।
  • काउंसलिंग अवधि: यह प्रक्रिया 22 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी।
  • महत्वपूर्ण तिथियां: प्रारंभिक सूची 3-4 नवंबर को जारी होगी, प्रथम चरण की काउंसलिंग 5 से 8 नवंबर तक होगी, और चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 12 से 14 नवंबर तक होगा। मॉप-अप राउंड 15 से 17 नवंबर तक चलेगा।

राजधानी रायपुर में आज गोवर्धन पूजा की धूम दीपावली के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

READ MORE : ACC or BCCI Controversy : भारत ने ट्रॉफी स्वीकार करने से किया इनकार, ACC और BCCI के बीच जारी विवाद

  • जैतूसाव मठ: श्री ठाकुर रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ, पुरानी बस्ती में दोपहर 1.30 बजे से गोवर्धन पूजा महोत्सव होगा।
  • यादवपारा: श्रीकृष्ण मंदिर यादव समाज सेवा समिति, यादवपारा (श्यामनगर) के तत्वावधान में शाम 5 बजे से गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
  • संकट मोचन हनुमान मंदिर: बूढ़ेश्वर चौक स्थित संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर में भी गोवर्धन पूजा होगी, जहां गायों को सोहाई बांधकर खिचड़ी खिलाई जाएगी।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here