Thursday, April 23, 2026
39.1 C
Raipur

CG NEWS: सामुदायिक भवन को लेकर दो समुदायों में टकराव, पुलिस हस्तक्षेप के बाद पार्षद ने रोका भूमिपूजन

CG NEWS: भिलाई। दुर्ग जिले के संतोषीपारा वार्ड क्रमांक 33 में प्रस्तावित सामुदायिक भवन को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। मंदिर और मस्जिद के बीच स्थित खाली भूमि पर भवन के भूमिपूजन के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

CG NEWS: इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध करते हुए नारेबाजी की। विरोध कर रहे पक्ष का आरोप था कि सामुदायिक भवन का उपयोग मस्जिद और मदरसा से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा। वहीं कुछ स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई कि भवन बनने के बाद आयोजनों के दौरान मांसाहारी भोजन और गंदगी से मंदिर की पवित्रता प्रभावित होगी। इस दौरान मंदिर परिसर के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने की मांग भी उठी।

CG NEWS: मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद डी. शैलजा ने भूमिपूजन कार्यक्रम तत्काल रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी प्रशांत पैकरा और छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने विवाद के समाधान के लिए निगम प्रशासन के समक्ष अपनी-अपनी बात रखने की सलाह दी।

CG NEWS: पार्षद ने स्पष्ट किया कि यह भवन शासकीय भूमि पर अधोसंरचना मद से 10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित था और इसका उद्देश्य सभी समुदायों के लिए उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराना था। हालांकि, विवाद के चलते फिलहाल निर्माण प्रक्रिया रोक दी गई है।

CG NEWS: वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि वे वर्षों से क्षेत्र में आपसी सौहार्द के साथ रहते आए हैं और सामुदायिक भवन को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर, विरोध कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया है कि वे इस स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं होने देंगे। स्थिति फिलहाल शांत है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories