Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh MP NEWS: नर्सिंग छात्रों का स्कॉलरशिप और परीक्षा में लापरवाही पर फूटा...

MP NEWS: नर्सिंग छात्रों का स्कॉलरशिप और परीक्षा में लापरवाही पर फूटा गुस्सा

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: भोपाल: राजधानी में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेशभर से आए सैकड़ों नर्सिंग छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के इन छात्र-छात्राओं ने कई वर्षों से स्कॉलरशिप रुकी होने और कॉलेजों द्वारा परीक्षा न कराए जाने के विरोध में नारेबाजी की।

MP NEWS: प्रदर्शन के चलते चौराहे पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। छात्रों का कहना था कि शासन और कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी और भीड़ के बीच कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई, जिन्हें साथी छात्रों ने संभाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले कई वर्षों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं, कॉलेजों द्वारा परीक्षाएं समय पर न कराए जाने से उनका शैक्षणिक सत्र पिछड़ गया है।

 

READ MORE:  Jaipur Accident update : डंपर का कहर: नशे में धुत चालक ने 19 लोगों को रौंदा, सड़क पर मचा हाहाकार

MP NEWS: एक छात्र ने कहा,“हमें कई सालों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है। कॉलेज हमारी परीक्षाएं भी नहीं ले रहे, जिससे हमारा भविष्य अंधकार में है। कोई हमारी सुनने वाला नहीं है।” छात्रों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कई बार शासन और प्रशासन से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यही कारण है कि अब वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

MP NEWS: प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से सीधी मुलाकात की मांग की। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here