Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में संकट: सहकारी समिति कर्मचारी...

CG NEWS: धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में संकट: सहकारी समिति कर्मचारी और ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, पांच संभागों में प्रदर्शन शुरू

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सहकारी समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पांच संभागों — महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद — के सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार से चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

CG NEWS: महासमुंद के लोहिया चौक पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

संघ की चार प्रमुख मांगों में 2023-24 और 2024-25 की संपूर्ण सुखद राशि समितियों को देने, धान परिवहन में विलंब रोकने के लिए हर सप्ताह परिवहन सुनिश्चित करने, शॉर्टेज, प्रोत्साहन और कमीशन राशि बढ़ाने तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर उचित मूल्य विक्रेताओं को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग शामिल है। साथ ही, धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 के तहत आउटसोर्सिंग से ऑपरेटरों की नियुक्ति समाप्त कर विभागीय नियमितीकरण की मांग भी की गई है।

 

READ MORE: Dhamtari News : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही घोषणा की थी कि खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष 25.49 लाख किसानों से 149.25 लाख टन धान की खरीदी की गई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here