Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari News : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की...

Dhamtari News : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ

Dhamtari News
Dhamtari News

Dhamtari News : धमतरी: धमतरी में सोमवार को कलेक्टरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित अंदर ले गए।

Dhamtari News : जानकारी के अनुसार, कुरूद ब्लॉक के ग्राम रामपुर निवासी चैती बाई साहू के परिवार में नामांतरण और बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय में मामला लंबित होने और निर्णय से असंतुष्ट होकर चैती बाई के पुत्र देवेंद्र कुमार साहू ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था और परिसर में ही उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया।

Dhamtari News : घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टरेट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया।

Dhamtari News : इस संबंध में अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि युवक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फैसले से असंतुष्ट होकर उसने यह कदम उठाया, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें अनुचित हैं और आवेदक को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे अपील करनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here