CG BREAKING : पूर्व CM भूपेश बघेल पहुंचे ED कार्यालय, बेटे चैतन्य से मुलाकात में पूरा परिवार मौजूद, कही ये बड़ी बात

Parivesh
CG BREAKING

CG BREAKING :रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पर हैं। इसी बीच आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ED कार्यालय पहुंचे और बेटे से मुलाकात की। उनके साथ पत्नी, चैतन्य की पत्नी, बेटियां और नाती भी मौजूद थे।

CG BREAKING :चैतन्य को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद एक दिन के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद ED ने उनकी कस्टोडियल रिमांड की मांग की, जिसे विशेष अदालत ने मंजूर करते हुए 23 अगस्त तक बढ़ा दिया। एजेंसी फिलहाल उनसे शराब घोटाले से जुड़ी वित्तीय लेन-देन और नई कड़ियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

CG BREAKING :जुलाई में चैतन्य को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई से PMLA अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घोटाले से प्रदेश खजाने को करीब 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और लाभार्थियों की जेब में अवैध पैसा पहुंचा। ED की जांच में पता चला कि चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिनका उपयोग उन्होंने अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में किया। इसके अलावा उनके खिलाफ 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के संचालन का भी आरोप है।

CG BREAKING :इस मामले में पहले से कई बड़े आरोपी गिरफ्तार हैं, जिनमें पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा शामिल हैं।

CG BREAKING :चैतन्य ने ED की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर हाई कोर्ट जाने की सलाह दी गई। इसके बाद बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर कोर्ट ने ED को 26 अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

CG BREAKING :इसके अलावा चैतन्य के वकील ने जेल में उन्हें पीने का साफ पानी न मिलने की शिकायत की, जिस पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *