Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Jagdalpur News: बस्तर SP ऑफिस में करोड़ों का वेतन घोटाला!, ऑडिट में...

Jagdalpur News: बस्तर SP ऑफिस में करोड़ों का वेतन घोटाला!, ऑडिट में खुलासा; तीन कर्मचारी गिरफ्तार

0
66
Jagdalpur News
Jagdalpur News

Jagdalpur News: जगदलपुर: जगदलपुर स्थित बस्तर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में करोड़ों रुपये के कथित वेतन घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमित इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडिट के दौरान वेतन शाखा में वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वेतन राशि में हेराफेरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Jagdalpur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का समय-समय पर ऑडिट कराया जाता है। हालिया ऑडिट के दौरान वेतन शाखा में गड़बड़ियां मिलने पर डीएसपी मुख्यालय के स्तर पर प्राथमिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि वेतन तैयार करने की प्रक्रिया में सॉफ्ट कॉपी के साथ छेड़छाड़ कर कुछ कर्मचारियों के वेतन में अवैध रूप से बढ़ोतरी की जा रही थी।

Jagdalpur News: जांच के दौरान आरोप सामने आया कि वेतन शाखा में पदस्थ सहायक गिरीश राय वेतन आहरण से पहले डिजिटल रिकॉर्ड में बदलाव कर अपने और कुछ अन्य कर्मचारियों के वेतन की राशि बढ़ा देता था। पूछताछ में उसके द्वारा इस तरीके से हेराफेरी किए जाने की बात स्वीकार करने का दावा पुलिस ने किया है। इसके बाद कार्यालय के कर्मचारी राजकुमार कत्लम और हेमंत मैथ्यू की भूमिका भी संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Jagdalpur News: पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में अनुमान है कि पिछले करीब दो वर्षों के दौरान अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई। हालांकि, अंतिम राशि का पता विस्तृत वित्तीय जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। जांच एजेंसियां बैंक खातों, वेतन भुगतान के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

Jagdalpur News: विवेचना के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, कुछ कर्मचारियों के खातों में ‘लोन’ के नाम पर अतिरिक्त राशि जमा कराई जाती थी और बाद में वह रकम नकद वापस ले ली जाती थी। अब ऐसे सभी खातों और संबंधित कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही है और क्या किसी बड़े नेटवर्क के जरिए यह खेल संचालित किया जा रहा था।

Jagdalpur News: बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jagdalpur News: इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस पूरे वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घोटाले की वास्तविक राशि और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here