Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada – Bacheli News: जनता की आवाज़ उठाने वाले सरपंच को हटाना...

Dantewada – Bacheli News: जनता की आवाज़ उठाने वाले सरपंच को हटाना लोकतंत्र पर सीधा हमला : तुलिका कर्मा

Dantewada - Bacheli News
Dantewada - Bacheli News

Dantewada – Bacheli News: फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली/दंतेवाड़ा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने ग्राम पंचायत बड़े लखापाल के सरपंच दिनेश मरकाम को पद से हटाए जाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज संस्थाओं की भावना के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि यदि अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाता है, तो उसे दंडित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।

Dantewada – Bacheli News: तुलिका कर्मा ने कहा कि बड़े लखापाल क्षेत्र के लोग लंबे समय से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को पुनः गांव में संचालित किए जाने की मांग कर रहे हैं। यह केवल किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा, ग्रामीणों की सुविधा और पूरे क्षेत्र के हित से जुड़ा विषय है। यदि इस जनभावना के समर्थन में सरपंच दिनेश मरकाम ने लोकतांत्रिक तरीके से रैली या प्रदर्शन में भाग लिया, तो इसे पदीय दुरुपयोग बताकर उन्हें पद से हटाना जनभावनाओं का अपमान है।

Dantewada – Bacheli News: उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जहां जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज़ उठाने से रोका जा रहा है। पंचायतों को लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई माना जाता है, लेकिन आज निर्वाचित सरपंचों और जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष भी नहीं कर सकता, तो फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था का क्या औचित्य रह जाता है।

Dantewada – Bacheli News: तुलिका कर्मा ने कहा कि प्रशासन को दमनात्मक कार्रवाई करने के बजाय जनता की मांगों और समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वालों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा करते हुए सरपंच दिनेश मरकाम को तत्काल उनके पद पर बहाल करना चाहिए।

Dantewada – Bacheli News: उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करता और दिनेश मरकाम को शीघ्र ही उनके सरपंच पद पर बहाल नहीं किया जाता, तो सरपंच संघ, पंचगण, जनपद एवं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here