Sunday, August 16, 2026
Home National Ramabhadracharya News : 470 सांसद होंगे तभी बनेगा हिंदू राष्ट्र, भूमि पूजन...

Ramabhadracharya News : 470 सांसद होंगे तभी बनेगा हिंदू राष्ट्र, भूमि पूजन के दौरान रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

0
158
Ramabhadracharya News
Ramabhadracharya News

Ramabhadracharya News : फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामगंज पक्का तालाब स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ धाम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि हमारे बच्चों को अपने वेद, शास्त्र और धर्मग्रंथों के नाम तक नहीं पता, जबकि मुस्लिम समुदाय का बच्चा-बच्चा कुरान पढ़ता है। उन्होंने कहा कि जब संसद में 470 सांसद हिंदू होंगे, तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा।

Ramabhadracharya News : रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि इस मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की हिंदू आबादी 80 फीसदी होनी चाहिए, तभी सनातन संस्कृति सुरक्षित रह सकती है।

 

READ MORE: Khairagarh News: फॉरेस्ट कॉलोनी बाउंड्रीवाल निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही तारीख पर दो-दो बार हुआ भुगतान, RTI में खुलासा

 

Ramabhadracharya News : भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब तक समाज धर्म और संस्कृति से नहीं जुड़ेगा, तब तक एकजुटता और आत्मसम्मान की भावना विकसित नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्कार और धार्मिक शिक्षा दें ताकि नई पीढ़ी धर्म से जुड़ी रहे। इसके लिए उन्होंने चित्रकूट में एक गुरुकुल बनाने की घोषणा की, जहां हिंदू बच्चों को धर्मशास्त्रों की शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संतोष तिवारी से उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में चार लाख ईंटों का दान मांगा, जिस पर उन्होंने सहमति जताई।

Ramabhadracharya News : उन्होंने जगन्नाथ मंदिर निर्माण को धार्मिक जागरण और हिंदू एकता का प्रतीक बताया। रामभद्राचार्य ने कहा कि यह मंदिर केवल भगवान का धाम नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया ताकि फतेहपुर को धर्मनगरी के रूप में पहचान मिल सके। कार्यक्रम में जगन्नाथपुरी धाम पुरी के मुख्य पुजारी दैतातय भवानी दास जी महाराज भी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here