Reva News : सत्ता के नशे में चूर नेताओं की दबंगई, बीजेपी नेता ने जीजा की लाठी-डंडों से की पिटाई, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News : रीवा : सत्ता के नशे में चूर नेताओं की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला उर्फ गोलू और उसके भाई शिवम शुक्ला पर जमीन विवाद में अपने ही जीजा अजय कुमार शुक्ला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडों से पिटाई करते साफ देखा जा सकता है।

Reva News : ज़मीन विवाद बना पारिवारिक लड़ाई का कारण

Reva News : यह घटना रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र की है। फरियादी अजय कुमार शुक्ला अपनी जमीन पर गए थे, जहाँ उन्होंने देखा कि आरोपी अवधेश प्रसाद गर्ग, राकेश शुक्ला और बीजेपी नेता गौरव शुक्ला व शिवम शुक्ला अवैध कब्जा कर जुताई-बुआई कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय कुमार शुक्ला के साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की।

Reva News : पीड़ित अजय कुमार शुक्ला का आरोप है कि गौरव और शिवम ने मिलकर उनकी पिटाई की। आपको बता दें कि अजय कुमार शुक्ला ने कई साल पहले शिवम की बहन से शादी की थी और दिल्ली में रहते थे। सालों बाद जब वे घर लौटे, तो उनके साले ने ही जमीन विवाद को लेकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से बीजेपी नेता के दबंगई भरे स्वभाव का पता चलता है, जो सत्ता के संरक्षण में गांव में दहशत का माहौल बनाते हैं।

 

 

Reva News : पुलिस पर भी उठे सवाल

Reva News : वायरल वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि मौके पर 100 नंबर की पुलिस गाड़ी पहुंची, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही लौट गई। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, रीवा एसपी विवेक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना कैसे हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस बीजेपी नेता पर कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिला पाती है या नहीं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *