Mahakoshal Sugar Mills dispute : जालम सिंह पटेल का नबा रज़ा पर कड़ा पलटवार, आरोपों को बताया ‘राजनीतिक षडयंत्र’

Mahakoshal Sugar Mills dispute : नरसिंहपुर। महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बचई से जुड़े विवाद और नबा रज़ा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने आज नरसिंहपुर स्थित अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कड़ा पलटवार किया। पटेल ने नबा रज़ा के सभी आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया।

Mahakoshal Sugar Mills dispute :
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि नबा रज़ा के आरोप “पूरी तरह झूठे, निराधार और राजनीतिक षडयंत्र” हैं। उन्होंने नबा रज़ा को चुनौती देते हुए कहा, “यदि नबा रज़ा के पास किसी भी प्रकार का साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक करें, वरना इस तरह के बयान केवल राजनीति से प्रेरित दुष्प्रचार हैं।”

कांग्रेस से प्रेरित दुष्प्रचार का आरोप
जालम सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि नबा रज़ा पूर्व से ही कांग्रेसी रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम हमेशा किसानों के हितों के साथ खड़े रहे हैं, हमारे नामों को बिना आधार घसीटना गलत है।”

Mahakoshal Sugar Mills dispute : पटेल ने आगे कहा कि पहली बार किसी व्यक्ति ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और उन पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं, जो यह दर्शाता है कि यह एक सुनियोजित राजनीतिक षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी तरह के दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री ने पार्टी नेतृत्व और जिला प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories