MP TOP 5 BREAKING : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING : भोपाल में दिवाली और छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं, राजधानी में पटाखों का 20 टन कचरा जमा हुआ और स्पेशल ट्रेन सेवा की घोषणा की गई। छठ पूजा के लिए 52 घाट सजाए जा रहे हैं और श्रद्धालु 25 अक्टूबर से 36 घंटे का व्रत रखेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने संपत्तियों का सर्वे और कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, दवाओं की जांच हर जिले में बढ़ाने के लिए 211 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

1. राजधानी में 20 टन पटाखों का कचरा जमा, पीथमपुर में होगा निस्तारण

भोपाल। दिवाली के बाद राजधानी में 20 टन पटाखों का कचरा इकट्ठा हो गया है। इसे देवउठनी एकादशी तक इकट्ठा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, उसके बाद पीथमपुर में निस्तारित किया जाएगा। पटाखों में लेड, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम और बेरियम जैसे मेटल पाए जाते हैं। अनुमान है कि देवउठनी तक कुल 25 टन तक कचरा जमा हो जाएगा।

READ MORE : Air India : रायपुर-दिल्ली हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : एयर इंडिया की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से, कुल 8 उड़ानें होंगी उपलब्ध…

2. छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, राजधानी के 52 घाटों पर होगी पूजा
भोपाल। 25 से 28 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। घाटों में सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है। श्रद्धालु 25 अक्टूबर की शाम से 36 घंटे का व्रत रखेंगे। पूजा स्थल की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। राजधानी भोजपुरी और मैथिली गीतों की गूँज से सज जाएगी।

3. छठ पूजा यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा: स्पेशल ट्रेन सेवा
भोपाल। घर लौटने वाले छठ श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। भोपाल रेल मंडल रानी कमलापति से दानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इटारसी समेत बड़े स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। हर शनिवार और मंगलवार को यह ट्रेन रवाना होगी, और जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना है।

4. पीडब्ल्यूडी संपत्ति का सर्वे, विभाग करेगा मैपिंग और कब्जा हटाने की तैयारी
भोपाल। प्रदेश भर में पीडब्ल्यूडी विभाग की संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। 1500 इंजीनियरों की टीम सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड बनाएगी और मैपिंग करेगी। अन्य विभागों को दी गई संपत्तियों का हिसाब भी रखा जाएगा। जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाने की भी तैयारी की जा रही है।

READ MORE : MP News : सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की खाद-बीज वितरण समीक्षा

5. हर जिले में दवाओं की जांच की तैयारी, 211 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
भोपाल। छिंदवाड़ा-बैतूल में मौतों के बाद राज्य सरकार ने हर जिले में दवाओं की जांच का प्लान तैयार किया है। SSDRS 2.0 योजना के तहत 211 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। हर जिले में स्वतंत्र ड्रग इंस्पेक्टर कार्यालय बनाया जाएगा, चारों स्टेट ड्रग लैब को 50 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जाएगा और मोबाइल लैब की मदद से स्थानीय स्तर पर जांच की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *