MP NEWS : 30 जनवरी को गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का शुभारंभ, आमजन के लिए खुलेगा लोकभवन, कल्पना नगर में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, इब्राहिमपुर रोड पर चाकूबाजी

0
78
Gariaband News
Gariaband News

MP NEWS : भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जनवरी को गुलाब गार्डन में आयोजित होने वाले पुष्प महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शहरवासियों को रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक सुगंधों की अनोखी दुनिया का अनुभव मिलेगा।

MP NEWS : हजारों गमले और कट फ्लावर होंगे प्रदर्शित

MP NEWS : पुष्प महोत्सव में 5 हजार से अधिक गमलों में सजे विभिन्न किस्म के पुष्पों और करीब 2 हजार कट फ्लॉवर का प्रदर्शन किया जाएगा। गुलाब, गेंदा, लिली, ऑर्किड सहित कई दुर्लभ और आकर्षक प्रजातियों के फूलों से पूरा गुलाब गार्डन सजा रहेगा, जहां आगंतुक सुगंध और सौंदर्य का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

MP NEWS : किसानों और नर्सरी के स्टॉल रहेंगे आकर्षण का केंद्र

MP NEWS : महोत्सव में किसानों के पुष्प स्टॉल और नर्सरी के उत्पाद भी लगाए जाएंगे। आमजन के लिए पौधे, बीज, सजावटी गमले और अन्य बागवानी सामग्री क्रय करने की सुविधा रहेगी। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का अवसर देगा, बल्कि फूलों की खेती से जुड़े किसानों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

MP NEWS : प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

MP NEWS : प्रशासन के अनुसार पुष्प महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा देना और नागरिकों को प्रकृति से जोड़ना है। आयोजन के दौरान शहरवासी परिवार सहित पहुंचकर पुष्पों की विविधता और सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे।

MP NEWS : कल्पना नगर में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पार्किंग विवाद बना झगड़े की वजह

MP NEWS : भोपाल। राजधानी भोपाल के कल्पना नगर इलाके से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती अपने साथ हुई मारपीट की आपबीती बताती नजर आ रही है। हालांकि, आईबीसी 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

MP NEWS : स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

वीडियो में युवती का कहना है कि उसने अपने घर के सामने स्थित मदरसे के पास स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ऑटो चालकों ने उससे पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

बाल खींचे गए, भाई को सिर में गंभीर चोट

युवती के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, बाल उखाड़े और जब उसका भाई बीच-बचाव करने आया तो उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामले में थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता व घटनाक्रम की पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं।

वीडियो की पुष्टि नहीं

आईबीसी 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि लोग सोशल मीडिया पर फैल रहे अपुष्ट वीडियो और सूचनाओं पर भरोसा न करें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

इब्राहिमपुर रोड पर चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पुलिस जांच में जुटी,

भोपाल। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर रोड पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हमीदिया अस्पताल में शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपी और फरियादी दोनों ऐशबाग क्षेत्र के निवासी हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले हमीदिया अस्पताल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

इब्राहिमपुरा में चाकू से हमला

कुछ समय बाद इब्राहिमपुर रोड पर फिर आमना-सामना होने पर आरोपी ने फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलैया थाना पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही तलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पुराने विवाद की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

MP NEWS : 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा लोकभवन, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण व्यवस्था

MP NEWS : भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन 25 से 27 जनवरी तक आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को विशेष रूप से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु फिल्मों का होगा प्रदर्शन

भ्रमण के दौरान नागरिकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, वहीं शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही आमजनों के लिए विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश की संस्कृति, विकास कार्यों और ऐतिहासिक झलकियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रवेश-निकास गेट क्रमांक-1 से ही

MP NEWS : लोकभवन भ्रमण के लिए प्रवेश और निकास की व्यवस्था केवल गेट क्रमांक-1 से ही सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा और सुव्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए इस अवसर का लाभ उठाएं और लोकभवन की कार्यप्रणाली से रूबरू हों।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here