M.P News : इंदौर के पास तेंदुए का हमला, खेत में काम कर रहे किसान पर झपटा

0
152

निशानेबाज न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आसपास ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सुल्लाखेड़ी गांव से सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

खेत में घुसा तेंदुआ, किसान पर हमला

जानकारी के अनुसार, सुल्लाखेड़ी गांव निवासी अर्जुन (पिता मांगीलाल) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ खेत में आ पहुंचा और उसने अर्जुन पर झपट्टा मार दिया। हमले में किसान के हाथ और चेहरे पर नाखूनों के गहरे घाव हो गए।

चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण

हमले के दौरान अर्जुन ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद परिजन और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ वहां से भाग निकला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Read more  : M.P News : IAS संतोष वर्मा विवाद में नया मोड़, सरकार ने नहीं माना अजाक्स पदाधिकारी

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल किसान को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल अधीक्षक अशोक यादव के अनुसार, अर्जुन की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे जरूरी उपचार दिया जा रहा है।

वन विभाग अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। तेंदुए की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 बढ़ती घटनाओं से दहशत

इंदौर के आसपास के गांवों में लगातार तेंदुए के देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। खेतों में काम करने वाले लोग खासतौर पर भयभीत हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here