Janardan Mishra Controversy : शराब पर बयान से पलटे रीवा सांसद! जनार्दन मिश्रा ने मीडिया पर फोड़ा ठीकरा…

Janardan Mishra Controversy : रीवा, मध्य प्रदेश। रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा अपने विवादित बयानों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मऊगंज में दिए गए उनके उस बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “शराब सिर्फ लड़के नहीं, लड़कियां भी पीती हैं।”

Janardan Mishra Controversy : विवादित बयान पर मीडिया से तीखी नोक-झोंक

आज, जब रीवा के अटल कुंज में मीडिया ने सांसद जनार्दन मिश्रा से उनके पुराने बयान को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पलटवार करते हुए सारा ठीकरा मीडिया पर ही फोड़ दिया।

read more : Rewa Sanjay Gandhi Hospital Chori : संजय गांधी अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीजों के परिजनों के 6 मोबाइल गायब…

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान: “आप लोग ही छापते हैं कि लड़कियाँ शराब पीती हैं और फिर सवाल हमसे करते हो।”इस बयान के साथ सांसद ने विवादित टिप्पणी की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

नशा मुक्ति को बताया सामाजिक जिम्मेदारी

हालांकि, अपने विवादास्पद रुख के बावजूद, सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर नशा मुक्ति अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे को मिटाना केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

read more : Rewa ASI Viral Video : भद्दी-भद्दी गलियां देते महिला ASI का वीडियो वायरल…

सांसद ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति के लिए सिर्फ आईजी, डीआईजी या पुलिस अधीक्षक ही नहीं, बल्कि समाज को भी आगे आकर इस अभियान में पूरी तरह जुटना पड़ेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories