ग्वालियर में मिला पहला कोरोना मरीज, मुंबई से लौटने के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट…..

0
122
ग्वालियर | दुनिया के कई देशों में पाँच साल पहले कोहराम मचाने के बाद फिर कोरोना महामारी नए वेरिएंट के साथ पैर पसार रही है भारत भी अब इससे अछूता नहीं है. पूरे भारत में 4 हज़ार से ज़्यादा कोविड के पॉजिटिव केस सामने आए हैं.जिनमें अलग अलग राज्यों में 1 जनवरी से अब तक 37 मरीजों की मौत भी हो चुकी है.
मध्यप्रदेश में भी ऐक्टिव केस की संख्या 21 है जिनमे अब ग्वालियर भी पहले मरीज के साथ शामिल हो चुका है.  ग्वालियर के हरिशंकरपुरम इलाके के श्रीराम कॉलोनी में पहला कोरोना मरीज मिला है जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि, उन्हें रात में एक प्राइवेट डॉक्टर से सूचना मिली थी कि, उनके यहाँ का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है. हालाँकि 53 वर्षीय मरीज को किसी प्रकार की कोई समस्या अब तक नहीं है. जब उनकी हिस्ट्री पता की गई
तो जानकारी लगी कि हाल ही में वह मरीज मुंबई से लौटकर ग्वालियर आया था. एहतियातन स्वाथ्य विभाग की टीम ने कोविड पॉजिटिव मिले मरीज को होम आइसोलेट किया है.सीएमएचओ ने बताया की पॉजिटिव मिले अधेड़ शख्स की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अभी एक प्राइवेट पैथलॉजी लैब से आई थी
ऐसे में उनका सैंपल टेस्टिंग के लिए अब गवर्नमेंट लैब में भी पहुचाया गया है. साथ ही उनके घर में मौजूद सभी सदस्यों के भी सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं. मरीज मुंबई से ग्वालियर आया तो उसे तबीयत कुछ ठीक नहीं लगी ऐसे में वह एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए गया था.
जहां उसका कोविड टेस्ट कराया गया और जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो संबंधित डॉ ने इसकी जानकारी ग्वालियर सीएमएचओ को भी दी. डॉ सचिन श्रीवास्तव के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग अब इन परिस्थितियों से निबटने को तैयार है ग्वालियर के जिला सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाये गए हैं
मेडिकल कॉलेज में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं. हालांकि उनका कहना है कि, फिलहाल मरीज स्थिर है यदि उसमे किसी तरह के सिम्प्टम नज़र आयेगे तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा और अगर वह असिम्प्टोमेटिक हुआ उसमे कोई लक्षण नहीं आए और किसी तरह की उसे परेशानी नहीं हुई तो उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जाएगा. खबर जमा के बना दो
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here