Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh KATNI NEWS : कटनी मुड़वारा स्टेशन में उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में...

KATNI NEWS : कटनी मुड़वारा स्टेशन में उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

KATNI NEWS
KATNI NEWS

KATNI NEWS : कटनी : कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्कल एक्सप्रेस के एस 4 कोच में नवजात शिशु मिलने की सूचना सामने आई।जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री जब कोच के टॉयलेट में गया, तो वहां उसे एक नवजात शिशु पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गया और तुरंत रेलवे के आपातकालीन नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी।

KATNI NEWS : सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को संभाला।रेलवे पुलिस ने नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में शिशु का उपचार जारी है।
मौके पर रेलवे पुलिस के जवान मौजूद रहे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शिशु को इस हालत में ट्रेन में किसने और क्यों छोड़ा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here