CG NEWS : महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त, 52 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत अवैध अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई गई है। विभाग ने 94 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए इस मामले में शामिल 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 40 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।

CG NEWS : वन विभाग के अनुसार, तमोरा बीट के कक्ष क्रमांक 95 और 96 आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी और जमीन को खेती योग्य बनाया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS : विभाग का कहना है कि लंबे समय से जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। हाल के दिनों में धमतरी जिले में भी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था, जहां बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाए गए थे।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान वन विभाग के साथ राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तैनात रही, ताकि किसी भी प्रकार के विरोध या बाधा से निपटा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *