Nari Shakti Vandana Law: नारी शक्ति वंदना कानून पर घमासान, मंत्री सारंग का विपक्ष पर तीखा हमला

Rahul Goshwami

Nari Shakti Vandana Law: नारी शक्ति वंदना कानून को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

mp news : महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदना कानून एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून को लेकर विपक्ष ने पहले विरोध किया और अब भी अनावश्यक राजनीति की जा रही है।

Nari Shakti Vandana Law: मंत्री सारंग ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

सारंग ने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Nari Shakti Vandana Law: फिलहाल, नारी शक्ति वंदना कानून को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। देखना होगा कि यह मुद्दा आने वाले समय में राजनीति को किस दिशा में ले जाता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *