Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Indore Birthday Reel Arrest: बर्थडे रील पड़ी भारी चाकू से केक काटकर...

Indore Birthday Reel Arrest: बर्थडे रील पड़ी भारी चाकू से केक काटकर इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार

Indore Birthday Reel Arrest: इंदौर। सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक्स बटोरने की सनक अब युवाओं को सीधे कानून के शिकंजे तक पहुंचा रही है। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने जन्मदिन पर धारदार चाकू से केक काटकर उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Indore Birthday Reel Arrest: पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुमित गिरी, निवासी पटेल नगर, कनाड़िया के रूप में हुई है। सुमित ने अपने जन्मदिन के दौरान बड़े धारदार चाकू से केक काटते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में खुलेआम हथियार का प्रदर्शन दिखाई दे रहा था, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जाने लगा।

READ MORE: Indore Building Demolition: बारिश से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन इंदौर के मुराई मोहल्ले में तीन जर्जर भवन जमींदोज

Indore Birthday Reel Arrest: मामला पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की नजर में आने के बाद कनाड़िया थाना पुलिस सक्रिय हुई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Indore Birthday Reel Arrest: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो युवाओं और नाबालिगों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। रील्स के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में कई लोग कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

Indore Birthday Reel Arrest: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने से बचें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE: Indore Building Demolition: बारिश से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन इंदौर के मुराई मोहल्ले में तीन जर्जर भवन जमींदोज

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here