Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : हरदा में मासूम की रहस्यमयी मौत, खंडहर स्कूल से...

M.P News : हरदा में मासूम की रहस्यमयी मौत, खंडहर स्कूल से मिला शव, हत्या की आशंका गले पर चोट के निशान से बढ़ा शक, पुलिस जांच तेज

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुखरास में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां करीब साढ़े पांच साल के मासूम अनिल कोरकू का शव गांव के ही बंद पड़े सरकारी स्कूल के खंडहर में मिला। बालक गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे आंगनवाड़ी से लौटते समय लापता हो गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद रात में स्कूल परिसर से शव बरामद हुआ।

गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

परिजनों ने जब खंडहर भवन में बच्चे का शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। मासूम के गले पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

Read More : Shahdol Congress protest : शहडोल में कांग्रेस का जनाक्रोश मार्च आज, जीतू पटवारी रहेंगे मौजूद

मां का साया पहले ही उठ चुका था, बड़े पिता ने किया पालन-पोषण

अनिल की पारिवारिक स्थिति बेहद भावुक करने वाली है। जब वह महज दो महीने का था, तभी उसकी मां का निधन हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली और दूसरे गांव में रहने लगे। इसके बाद अनिल का पालन-पोषण उसके बड़े पिता दिलीप और उनकी पत्नी ने अपने बेटे की तरह किया। मासूम की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज और सुनसान स्कूल पर पुलिस की नजर

जांच के दौरान रास्ते में लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है, जिसमें बालक अकेले स्कूल की दिशा में जाता दिख रहा है। हालांकि उसके साथ कोई और था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस सरकारी स्कूल में शव मिला, वह पिछले दो वर्षों से बंद और जर्जर हालत में है। ग्रामीणों के अनुसार, सुनसान होने के कारण वहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है। पुलिस अब संभावित आरोपियों और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here