Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रा से...

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जांचें ट्रेन शेड्यूल

Train
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए असुविधा भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण राज्य से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कदम समपार फाटक क्रमांक 481, बोरतलाव–दरेकसा रेलखंड पर किए जाने वाले तकनीकी कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए उठाया गया है।

विकास कार्य के चलते लिया गया निर्णय

रेलवे के अनुसार संबंधित रेलखंड पर बॉक्स पुशिंग, आरएच-गर्डर इंस्टॉलेशन और डी-लॉन्चिंग जैसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के निष्पादन के लिए 13-14 फरवरी 2026 तथा 13-14 मार्च 2026 को अप और डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। साथ ही तीसरी लाइन पर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी की जाएगी।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान, ठंड का असर हुआ कम, कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

प्रभावित ट्रेनों में रायपुर–डोंगरगढ़, डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–रायपुर, दुर्ग–गोंदिया, इतवारी–गोंदिया, बालाघाट–इतवारी सहित कुल 9 MEMU पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग तिथियों पर फरवरी और मार्च महीने में इनका संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों को परेशानी हो सकती है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और वैकल्पिक साधनों की योजना बनाएं। अधोसंरचना सुधार के बाद भविष्य में रेल सेवाएं अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद जताई गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here