Big Breaking : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबलपुर कोर्ट का समन

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जिला अदालत ने तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें 12 नवंबर को हाज़िर होने के निर्देश दिए हैं। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से जुड़ा है।

क्या है मामला?
संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी एवं स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य राम प्रकाश अवस्थी ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) की अदालत में परिवाद दायर किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने शंकराचार्य को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।

Read More : Singrauli : जियावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

आरोप:

  • शंकराचार्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गौ हत्यारा” कहने का आरोप।

  • राष्ट्रपति के आदेशों पर सवाल उठाने का आरोप।

  • स्वामी रामभद्राचार्य को नेत्रहीन और विकलांग कहने का आरोप।

  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप।

Read More : I Love Mohammed banner : कटनी में ‘I Love मोहम्मद’ का बैनर लगा, अल्फ़्रड गंज में मचा हंगामा

परिवाद में आशंका जताई गई है कि शंकराचार्य के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। JMFC कोर्ट ने कहा कि शंकराचार्य पर लगे आरोप पाँच साल से अधिक सजा वाले अपराध की श्रेणी में आते हैं, लिहाजा उनका पक्ष सुनना जरूरी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *