Singrauli : जियावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को महज़ 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को ग्राम भाट जंगल में शिवमोहन सिंह गोंड, निवासी बढ़नई, पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि हमला करने वाला आरोपी बूधन बैगा उर्फ बुधना बैगा, निवासी बूढ़ाडांड भाठ टोला है।

Read More : I Love Mohammed banner : कटनी में ‘I Love मोहम्मद’ का बैनर लगा, अल्फ़्रड गंज में मचा हंगामा

पुलिस के मुताबिक, जंगल से लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर शिवमोहन सिंह पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 25 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Asura avatar : दुर्गा पंडाल में डोनाल्ड ट्रंप का ‘असुर’ अवतार, बहरामपुर दुर्गा पंडाल में किया गया प्रदर्शित – देखे तस्वीर

आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्रआर गुलाब सिंह, रमेश चन्दन, आशीष द्विवेदी, आर अमित कुमार, सदन कुमार, बबलु यादव, दिनेश कुमार, आर खुम सिंह एवं आर सौरभ जायसवाल।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *