Lenskart controversy: भोपाल में Lenskart पर बवाल! ड्रेस कोड विवाद पर सड़कों पर उतरे संगठन

Rahul Goshwami

Lenskart controversy: राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में Lenskart के शोरूम पर आज हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी के कथित ड्रेस कोड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज के बाद यह विवाद सामने आया है।

Lenskart controversy: वायरल हो रहे एक कथित आंतरिक दस्तावेज में कर्मचारियों के ड्रेस कोड से जुड़े नियमों का जिक्र किया गया है। इसमें कुछ धार्मिक प्रतीकों को अनुमति और कुछ पर रोक की बात कही जाने का दावा किया जा रहा है।

इसी को लेकर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने शोरूम के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी के बहिष्कार की अपील की और अपने धार्मिक प्रतीकों के सम्मान की बात कही।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शोरूम के अंदर जाने से रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

वहीं, शोरूम स्टाफ का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी आधिकारिक ड्रेस कोड निर्देश की जानकारी नहीं है।

Lenskart controversy: फिलहाल, वायरल दस्तावेज की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला अब विवाद का रूप ले चुका है और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

MP NEWS : न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *