Gwalior News : पेट्रोल भरवाकर भागने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा, 15 से अधिक वारदातों का किया खुलासा

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (27)

Gwalior News : ग्वालियर। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाकर ऑनलाइन पेमेंट के बहाने भागने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श नगर निवासी सोनपाल सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने 15 से अधिक ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

दूध व्यवसायी पिता की कार से करता था वारदात

सोनपाल के पिता रामकुमार गुर्जर दूध का व्यवसाय करते हैं और उन्होंने अपने बेटे के लिए एक कार खरीदी थी। सोनपाल उसी कार का इस्तेमाल कर पेट्रोल पंपों को निशाना बनाता था। वह झांसी रोड और कंपू के कई पेट्रोल पंपों से फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर भाग चुका था।

ऑनलाइन पेमेंट का बहाना, और फिर फरार

सोनपाल और उसका साथी समर्थ सिंह गुर्जर एक खास ट्रिक अपनाते थे। दोनों पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी से कहते थे कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेंगे, इसके लिए QR कोड लाने को कहते थे। जैसे ही कर्मचारी ध्यान हटाता, दोनों कार लेकर फरार हो जाते।

साथी समर्थ गुर्जर अभी खरगोन जेल में

आरोपी ने खुलासा किया कि इस वारदात में उसका साथी समर्थ सिंह गुर्जर, निवासी भगत सिंह नगर, भी शामिल था। समर्थ वर्तमान में खरगोन जेल में बंद है। उसे वहां पिस्टल की तस्करी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

जानिए कहां-कहां की ठगी

सोनपाल ने सिर्फ ग्वालियर में ही नहीं, आसपास के इलाकों में भी कई पेट्रोल पंपों पर धोखाधड़ी की। इनमें शामिल हैं:

  1. श्रीनारायण फिलिंग स्टेशन, कंपू – ₹2600
  2. सांखला फिलिंग स्टेशन, शिवपुरी लिंक रोड – ₹2600
  3. शिवा फिलिंग स्टेशन, झांसी रोड – ₹2600
  4. राहुल ऑटो मोबाइल, झांसी रोड – ₹2600
  5. साईं यूल स्टेशन, चेतकपुरी – ₹2600

इसके अलावा आरोपी ने थाटीपुर, डीडीनगर, सिरोल तिराहा, डबरा हाइवे, अलकापुरी, लक्ष्मणगढ़ पुल और शनिचरा तिराहा क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर भी इसी तरह की कुल 15 से ज्यादा वारदातें की हैं।

पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया

पुलिस ने पेट्रोल पंपों से मिली शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है, और अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *