Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां कुर्क

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Liquor Scam

Chhattisgarh Liquor Scam:रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) किया है। इन संपत्तियों का दस्तावेजी मूल्य करीब 200 करोड़ रुपये बताया गया है।

Chhattisgarh Liquor Scam:ईडी की जांच के अनुसार वर्ष 2019 से 2023 के बीच एक कथित शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में गड़बड़ी कर 2883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की। जांच में कारोबारी अनवर ढेबर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा समेत कई लोगों की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है।

Chhattisgarh Liquor Scam:कार्रवाई के तहत विकास अग्रवाल और अनवर ढेबर से जुड़ी कई अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। रायपुर स्थित ढेबर सिटी होम्स के प्लॉट और विभिन्न कंपनियों के जरिए खरीदी गई जमीनें भी कुर्की की जद में आई हैं।

Chhattisgarh Liquor Scam:ईडी ने गोवा के अंजुना में स्थित लग्जरी होटल “वेस्टिन गोवा” को भी अटैच किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि होटल की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम कथित तौर पर शराब घोटाले से जुड़ी अवैध आय से आई थी।

Chhattisgarh Liquor Scam: इसके अलावा तीन एफएल-10ए लाइसेंसधारी कंपनियों की बैंक जमा राशि, शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने इस मामले में चार नए आरोपियों को शामिल किया है, जिसके बाद कुल आरोपियों की संख्या 85 पहुंच गई है। एजेंसी का कहना है कि मामले में जांच और आगे भी जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *