IPL 2026 : CSK की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, क्लासन-अभिषेक की फिफ्टी से हैदराबाद को मिली जीत

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन ने 59-59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK फेल

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर दबाव में बिखर गई।
Read more : होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय टैंकरों पर हमले से बढ़ा तनाव, ईरान से जवाब तलब, भारत का कड़ा रुख

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

CSK की ओर से जैमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट लिए। वहीं SRH के ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और टॉप ऑर्डर को झटका दिया।

चेन्नई की बल्लेबाजी रही कमजोर

चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज 35 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन, आयुष म्हात्रे ने 30 रन और सरफराज खान ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पॉइंट्स टेबल में बदलाव

लगातार दूसरी जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी हार के बाद सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *