Iranian President Masoud Pazhakian resigns: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने दिया इस्तीफा] जानिए वजह

Sanjay Sahu
Iranian President Masoud Pazhakian resigns

Iranian President Masoud Pazhakian resigns: वॉशिंगटन: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के इस्तीफे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पजशकियान ने कहा है कि देश की सत्ता पर अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का प्रभाव बढ़ गया है और सरकार की भूमिका सीमित हो गई है।

Iranian President Masoud Pazhakian resigns: रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव बढ़ने के बाद सरकार को कई अहम फैसलों से दूर रखा जा रहा है और सैन्य नेतृत्व का प्रभाव बढ़ गया है।

Iranian President Masoud Pazhakian resigns: हालांकि, ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय ने इन दावों को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी सैयद मेहदी तबातबाई ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति पजशकियान इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और वे जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह बताया।

Iranian President Masoud Pazhakian resigns: इस बीच, क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले और आसपास के इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया है। वहीं फ्रांस ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

Iranian President Masoud Pazhakian resigns: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है और अंत में स्थिति बेहतर होगी। दूसरी ओर, IRGC ने दावा किया है कि उसने उस एयरबेस को निशाना बनाया है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए किया था।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *