Gariaband News: उफनते नाले में उतरा 55 वर्षीय ग्रामीण, लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना… जानिए फिर क्या हुआ

Sanjay Sahu
Gariaband News

Gariaband News: गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव के बावजूद सरगी नाला पार करने की कोशिश में 55 वर्षीय ग्रामीण पानी में बह गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Gariaband News: पुलिस के मुताबिक, सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) सोमवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद लगातार बारिश के चलते सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। वापस लौटते समय उनके साथी और आसपास मौजूद लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए नाला पार नहीं करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर नाला पार करने की कोशिश की।

Gariaband News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग लगातार उन्हें रोकते रहे, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे। जैसे ही थनवार यादव तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचे, पानी की तेज धारा उन्हें बहाकर ले गई।

Gariaband News: सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद उनका शव खूंटेरी गांव के पास, घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

Gariaband News: पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *