Monday, September 28, 2026
Home Jobs IGNOU स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका! 27 जनवरी को मेगा ऑन-कैंपस प्लेसमेंट...

IGNOU स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका! 27 जनवरी को मेगा ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

नई दिल्ली: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के स्टूडेंट हैं या इग्नू से पढ़ाई कर चुके हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। इग्नू अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए एक मेगा ऑन-कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है, जिसमें उम्मीदवारों को ऑन-स्पॉट जॉब ऑफर मिलने का अवसर मिलेगा।

इग्नू का कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) 27 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से यह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। यह आयोजन बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में होगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य उन छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जो प्राइवेट सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

Read More : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने छोड़ा ग्रुप CEO का पद, इस शख्स को मिली जिम्मेदारी

इन सेक्टर्स में मिलेंगी नौकरियां

इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से हॉस्पिटैलिटी, बिजनेस डेवलपमेंट, ट्रैवल और एविएशन सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजिलाल ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव इग्नू के मजबूत इंडस्ट्री इंटरफेस को दर्शाती है और यह छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक करियर विकल्प प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।

ये कंपनियां करेंगी भर्ती

इस प्लेसमेंट ड्राइव में YS Hospitality, Pracxis Communications और Bird Flight Services जैसी नामी कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां बैकएंड ऑफिस सपोर्ट, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, ग्राफिक डिजाइनर, ट्रैवल सेल्स एंड ऑपरेशंस, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एजेंट (CSA) और कस्टमर सर्विस होस्ट (CSH) जैसे पदों पर भर्ती करेंगी।

ऐसे करें आवेदन

इस ड्राइव में फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार दोनों शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए प्लेसमेंट नोटिस में मौजूद QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को दो अपडेटेड CV, पासपोर्ट साइज फोटो, इग्नू आईडी, सरकारी पहचान पत्र और शैक्षिक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here