Bihar Assembly Elections 2025 : आज शाम 4 बजे होगा तारीखों का ऐलान?………..

Parivesh
Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार आज समाप्त हो सकता है। चुनाव आयोग (Election Commission) आज सोमवार को शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से आग्रह किया था कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान छठ महापर्व (25 अक्टूबर) के तुरंत बाद कराया जाए। सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने राज्य के राजनीतिक दलों से मिली प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस बार मतदान कम चरणों में कराने का फैसला किया है। संभावना है कि 2020 के तीन चरणों के मुकाबले, इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं।

Bihar Assembly Elections 2025

READ MORE : छिंदवाड़ा में कोल्ड सिरप से हुए बच्चे की मौत मामले पर राकेश सिंह का बयान…..

Bihar Assembly Elections 2025 : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने हाल ही में दो दिवसीय बिहार दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था। ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे और चुनाव को छठ महापर्व की तरह ‘लोकतंत्र के महापर्व’ के रूप में मनाया जाएगा। यह चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि यह विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद होने वाला पहला विधानसभा चुनाव होगा। इस प्रक्रिया में 68.5 लाख नाम हटाए गए और 21.53 लाख नए नाम जोड़े गए, जिससे राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 7.42 करोड़ हो गई है। चुनाव की तारीखों से पहले, सत्ताधारी बीजेपी और इंडिया गठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने और सीट बंटवारे पर मंथन में जुटे हुए हैं।

READ MORE : बिलासपुर में खाकी पर हमला : पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गए डायल 112 के आरक्षक की बेरहमी से पिटाई, फाड़ी वर्दी

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *