M.P News : बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता से कांपी धरती

Rahul Goshwami
Earthquake

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता दर्ज

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में हलचल महसूस होने की बात सामने आई है। झटके महसूस होते ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए।

घरों में हिले बर्तन और फर्नीचर

स्थानीय निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, झटके इतने तेज थे कि घरों में रखे बर्तन, फर्नीचर और पंखे तक हिलने लगे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में ऐसा पहली बार अनुभव हुआ है।

Read more : CG NEWS : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

भूकंप केंद्रों ने की पुष्टि

इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी इस घटना की पुष्टि की है। जिला मुख्यालय स्थित सिस्मोमीटर मशीन में भी 3.4 तीव्रता का कंपन दर्ज हुआ।

MEQ मशीन से हुई निगरानी

भूकंप केंद्र के ऑपरेटर के अनुसार, एमईक्यू (Micro Earthquake) मशीन 24 घंटे सक्रिय रहती है और 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में होने वाली हलचल को रिकॉर्ड करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *