Gwalior News : घर में फायरिंग कर गर्भवती महिला का किया अपहरण, पुलिस ने 24 घंटे में छुड़ाया….

Gwalior News : ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार रात गुर्जा गांव से अपहृत हुई गर्भवती महिला अंजू को पुलिस ने घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। महिला के अपहरण का मुख्य आरोपी, इनामी बदमाश योगेंद्र गुर्जर, पुलिस के दबाव के चलते महिला को लंका पहाड़ पर छोड़कर भाग निकला।

READ MORE : Breaking News : दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; ब्लड कैंसर मरीज ने प्लेन में दम तोड़ा…

Gwalior News : वारदात और अपहरण का कारण

यह सनसनीखेज वारदात तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव में बुधवार रात हुई थी। मुरैना जिले के योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर गोलियां चलाईं और गर्भवती अंजू का अपहरण कर मौके से फरार हो गए थे।

अपहरण करने से पहले बदमाशों ने महिला के पति, सास, ससुर और दादी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की शादी से पहले बदमाश योगेंद्र गुर्जर से प्रेम संबंध थे। महिला की शादी दूसरी जगह हो गई, जिससे योगेंद्र गुर्जर खासा नाराज था और उसने इसी खुन्नस में इस वारदात को अंजाम दिया। योगेंद्र और उसके साथियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

READ MORE : Philippines : 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों में दहशत

सकुशल वापसी और आगे की कार्रवाई

अपहृत महिला अंजू को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब फरार इनामी बदमाश योगेंद्र गुर्जर और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories