M.P News : सिंगरौली में डैम में मिला 4 साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत स्थित मुड़वानी डैम में 4 वर्षीय मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे की पहचान आदित्य रावत के रूप में हुई है।

सोमवार से लापता था मासूम

जानकारी के अनुसार, आदित्य रावत सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद विंध्यनगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

डैम में मिला शव

मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मुड़वानी डैम में एक बच्चे का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान आदित्य रावत के रूप में हुई।

Read more : M.P News : लूट नहीं, प्यार का खौफनाक अंत! धार में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

हादसा या कुछ और?

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते डैम के पास पहुंच गया और पानी में गिर गया। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार में छाया मातम

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। मासूम की असमय मौत से पूरे इलाके में भी गम का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *