मुंबई से रांची तक ISIS संदिग्धों पर बड़ी छापेमारी, 8 गिरफ्तार…

Parivesh
मुंबई से रांची तक ISIS संदिग्धों पर बड़ी छापेमारी, 8 गिरफ्तार...

नई दिल्ली/रांची। देशभर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकी आफताब को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मुंबई, रांची समेत 12 से ज्यादा लोकेशन पर स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियों ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया।

मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है, जबकि रांची से असहर दानिश नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का निवासी है और उस पर दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर कार्रवाई की गई।

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित लॉज से गिरफ्तार किए गए असहर दानिश के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है और उनके आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है, ऐसे में एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *